June 18, 2025

भड़ाना ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ का दिल की गहराई से जताया आभार

0
IMG_20250604_132126
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मंगलौर से भाजपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह भडाना ने मंगलोर में निकल गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ का दिल की गहराई से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश की सेना पर हमें गर्व है, गर्व था और हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सेना के जवान बॉर्डर पर दिन रात ना हवा देखते हैं ना बारिश ना बर्फ और ना गर्मी हमेशा चुस्ती के साथ बॉर्डर पर डटे रहते हैं तभी तो हम अपने घरों में चैन से बैठकर आराम की नींद सो पाते हैं। इसीलिए सेवा के सम्मान में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई है और मैं तमाम राजनीतिक, अराजनीतिक, सामाजिक, असामाजिक संगठनों से भी अपील करता हूं कि सेना के सम्मान में इस तरह की यात्रा निकाले ताकि हमारी सेना का मनोबल और अधिक बढ़ सके।
मंगलोर विधानसभा से भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना में 1 जून को मंगलोर विधानसभा में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। उनके आह्वान पर तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यह यात्रा जिधर से भी निकली उधर ही इस यात्रा का लोगों ने फूलों से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिला अध्यक्ष मधु सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता आदेश सैनी, सोनू धीमान, पंकज नंदा, प्रवीण संधू अरविंद गौतम, शोभित आदि आदि ने भी सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page