डेढ़ किलो से ज्यादा अवैध गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार

Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता मिलती दिख रही है। इसी के चलते पुलिस ने एक महिला को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिला का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेत्तृव में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान लाल कोठी लालजीवाला झुग्गी झोपडी कोतवाली नगर हरिद्वार निवासी एक महिला को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला द्वारा बताया कि अवैध गांजा को यात्रा सीजन में अच्छे दामो पर बेचकर पैसे कमाने की योजना थी। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का विभिन्न धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चरण सिंह, म0हे0का0 शारदा, कानि0 कमल मेहरा, कानि0 सन्दीप रावत आदि शामिल रहे।