मंगलौर कोतवाल की अपराधियों को दो टूक, कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाल ने असामाजिक तत्व और आपराधिक वारदातों समेत शराबियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि यदि आप कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। वहीं उन्होंने दो शराबियों को सबक सिखाने के लिए उनका चालान भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले काफी लंबे समय से मंगलौर कोतवाल को शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग आसफ नगर जल स्थित गंग नहर किनारे बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मंगलोर कोतवाल में पुलिस बल के साथ 14 की शाम आसफनगर जल पर पहुंचे तो उन्होंने वहां पर अलग ही नजारा देखा। जिसे देखकर मंगलौर कोतवाल शांति कुमार का पारा। उन्होंने गंग नहर किनारे बैठकर शराब पी रहे दोनों युवकों को ड़कते हुए डोक शब्दों में कहा यदि आप कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। उन्होंने कहा गंग नहर किनारे बैठकर शराब पीना या आने जाने वाली छात्राओं और महिलाओं पर फब्तियां कसने वालो को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मौके से दो युवकों को शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़ा और उनका विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
