आजकल राशिफल विस्तार से जाने

Getting your Trinity Audio player ready...
|
आज 27 मार्च दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शतभिषा नक्षत्र से कुंभ राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज शनि भी चंद्रमा से युति बना रहे हैं जिससे एक ओर विष योग बना रहा है लेकिन चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग भी बना रहे हैं ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ राशि राशि के लिए शुभ लाभदायक रेहगा। लेकिन मेष राशि के लोगों को आज उलझन और परेशानी हो सकती है।
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ कुछ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ मिलेगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप आज अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते हैं तो बहुत सावधान रहें। आपको आज कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि,शत्रुओं पर हावी रहेंगे
आज गुरुवार के दिन वृषभ राशि के लोगों को शासन सत्ता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी कूटनीतिक चाल और समझदारी से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, प्यार और अधिक प्रगाढ़ हो जाएगा। पढ़ाई में छात्रों में रुचि बढेगी।
मिथुन राशि
आज गुरुवार के दिन मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे जिससे आपका मन विचलित होगा और इसका असर आपके कामकाज पर दिखेगा। विद्यार्थियों को आज अपने परिजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो इसमें आपको लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश करना भी आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यावसायिक विरोधी सक्रिय नजर आएंगे। इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और आपको परिवार के सहयोग से किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र और करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। वैसे आज आपको माता पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी धन खर्च करेंगे। बच्चों की शिक्षा संबंधी मामलों में आपको आज खुशी मिलेगी। आज इस राशि के छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों और माता की सेहत को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके लिए बेहतर अवसर आ सकता है। परिवार में आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज अचानक धन का लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज आप अपने कामकाज में कुछ नई योजनाओं और तकनीक को लागू कर सकते हैं जिसका आपको फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। आपको आज रुचिकर भोजन भी मिलने वाला है। कोई पुराना मित्र या परिचित आपको आज मिल सकता है जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों की रुचि आज गुरुवार के दिन सामाजिक कार्यों में रहेगी। आपकी कार्यकुशलता और समझदारी से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं अथवा मौज मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। आपको कीमती सामानों का ध्यान रखना चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आप आज किसी पारिवारिक कारणों की वजह से चिंतित रह सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर आपको आज चिंता परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज अचानक से कुछ नया काम मिल सकता है जिससे आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना चाहिए। भाइयों से बातचीत में आपको संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज प्रोत्साहन मिल सकता है। आप आज दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय भी बिताएंगे। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के काम में रुचि में रखने की बजाय अपने काम से काम करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और सफलतादायक रहेगा। आपके संपर्क का दायरा बढेगा। कारोबार में आपको आज लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपका आपसी तालमेल बढेगा। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव और मतभेद आज दूर हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं या किसी से आर्थिक व्यवहार कर रहे हैं तो संयम से काम लें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए।