December 15, 2025

उत्तर प्रदेश में फिर दिल दहलादेने वाली वारदात, बलि के लिए 2 साल के मासूम का अपहरण

0
IMG_20250324_183704
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तर प्रदेश में एक और दिल दहला देने वाली वारदात प्रकाश में आई है। पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने 2 साल के बच्चे का अपहरण तंत्र-मंत्र के लिए बलि देने को कर लिया। बच्चे को पड़ोसी के घर से मिट्टी के देर में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घर से धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर के उतरौला थाना तेंदुआ ग्राम तकिया निवासी महिला बिंदु ने बताया कि उसका 2 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। लेकिन वह घर नहीं आया इसके बाद मां को उसकी चिंता हुई और उसने अपने बच्चों की तलाश के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। पीड़ित मां पूरे गांव में रोती, चिल्लाती बिलबिलाती घूमती रही लेकिन उसके बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान गांव की अन्य महिला और पुरुष भी महिला के साथ लगकर मासूम को ढूंढने लगे। इस बीच गांव वालों को महिला के पड़ोसी पर शक हुआ और उन्होंने पड़ोसी के घर में घुसकर बच्चों की तलाश की। बताया गया है कि घर के अंदर एक मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था। ग्रामीण जब मिट्टी की ढेर की ओर चले तो उसे व्यक्ति ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जिस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने मिट्टी हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मिट्टी के देर में मासूम बच्चा बेहोशी की हालत में बरामद हुआ। बच्चों को देखकर मां की ही नहीं गांव के अन्य महिलाओं की भी चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर पड़ोसी के घर की तलाशी ली गई तो घर में से एक धारदार गंडासा और छुरा भी बरामद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी पहले ही मर चुकी है और उसके कोई बच्चा नहीं है। इसी के चलते आरोपी तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ गया। अभी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह मामला पूरे गांव में आज की तरह फैल गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page