December 12, 2025

करतार सिंह भडाना बोले हाईकमान ने आदेश दिया तो मंगलौर से लड़ूंगा चुनाव, मुख्यमंत्री के 3 वर्ष के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

0
IMG_20250324_170114
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। आज बेंगलुरु पहुंचे भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने आदेश दिया तो 2027 में मंगलौर से मैं चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा मैं लगातार मंगलोर विधानसभा में सक्रिय रूप से मंगलोर विधानसभा की जनता के साथ जुड़ा हुआ हूं और संगठन द्वारा मधु सिंह को जो जिला अध्यक्ष बनाया है उनके सम्मान में 27 को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार को मंगलोर पहुंचे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने पत्रकारों से पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी कि भाजपा संगठन द्वारा जो मधु सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन 27 मार्च 2025 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर समर्थक जुट गए हैं और समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। इसी दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ऐतिहासिक 3 वर्ष जो पूर्ण किए हैं उसमें उन्होंने देश में ही नहीं विदेश में भी अपने नाम का डंका बजवाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान 2027 में उन्हें आदेश दिया तो वह मंगलोर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जुबान का पक्का हूं और जो कह देता हूं वह हर हाल में करता हूं। मंगलौर विधानसभा में लगातार लोगों से मेरा संपर्क बना हुआ है और मंगलौर की आम जनता भी मेरी हो अपना झुकाव कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह के सम्मान समारोह में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page