July 29, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन वर्ष ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण: देवेन्द्र

0
IMG_20250322_135911
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष 23 मार्च को पूरा हो रहे हैं। ये तीन वर्ष गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक महत्व के हैं और इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 22 मार्च से 30 मार्च तक जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करेगी।
शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल व उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक तीन वर्ष 23 मार्च को पूरा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के साथ हुए कार्योें के कारण ये तीन वर्ष ऐतिहासिक महत्व के हैं और गौरवपूर्ण है। डॉ भसीन ने बताया कि इन तीन वर्षों को लेकर पूरे प्रदेश में सरकार सेवा थीम पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं और 30 मार्च तक चलेंगे। 23 मार्च को सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देहरादून में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे जिसे जनता ब्लॉक स्तर व देहरादून, हरिद्वार, रुड़की व उधमसिंह नगर में विधानसभा स्तर पर पर लाईव देख व सुन सकेगी। इस अवसर विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा और स्वास्थ्य शिविर व बहु उद्देश्यीय शिविर भी लगाए जाएंगे। डाॅ. भसीन ने कहा उत्तराखण्ड सैन्य बहुल्य प्रदेश है और सैनिकों का सम्मान हमारा सम्मान है। पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ देने के साथ कई अन्य सुविधाएं प्रदान की उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एक मुश्त राशि में वृृद्धि की गई है इनमें परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई है। इसी प्रकार अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 लाख से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 लाख से 25 लाख और सेना गैलेंट्री मेडल 07 लाख से 50 लाख मैन्सइनडिस्पेच 03 लाख से 10 लाख किया गया है
उत्तराखण्ड में आम जनता को सस्ता व सुुलभ उपचार दिलाने के लिए जहाँ सरकारी अस्पतालों व प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों की संख्या बढ़ा। वहीं अटल आयुषमान योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी परिवारों को 05 लाख रूपये वार्षिक का मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान कि जा रही है। इसके अंतर्गत 50 लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड बना लिये है और लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे है। राज्य के विकास में कनेक्टविटी की विशेष भूमिका रही है। इसलिए राज्य में सड़क रेल हवाई मार्गों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के गढ़वाल व कुमांऊ से कई नई ट्रेन शुरू की गई है। इनमें मानस खण्ड एक्सप्रेस वन्दे भारत, पर्यटन ट्रेन शिद्धबली एक्प्रेस, पूर्णागिरी एक्प्रेस आदि शमिल है। इसी प्रकार पिथौरागढ़ के लिए नई हेली सेवा प्रारम्भ हुई है साथ ही हल्द्वानी मुनस्यारी, आदि कैलाश व ओम पर्वत के लिए नई हवाई सेवा प्रारम्भ हुई है। आल वेदर रोड और भारत माला योजना के अंतर्गत सड़कों का विस्तार हो रहा है जिसका लाभ सीमांत जिलों को भी मिल रहा है। श्री केदारनाथ व श्री हेमकुण्ड साहिब रोपवे का निर्माण प्रगति पर है। इनके अतरिक्त बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित के कार्य चल रहे है इनमें गरीब परिवारों को 03 सिलेंडर मुफ्त देना, किसान निधि, गेहुं खरीद पर 20 प्रतिशत का बोनस आदि शामिल है। राज्य आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष बिना कोई नया कर लगाये एक लाख करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है। इन सब का परिणाम है कि उत्तराखण्ड ने सत्त विकास लक्ष्य 2023-24 में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रेस वार्ता में उनके साथ संजीव वर्मा, आशुतोष शर्मा, संदीप गोयल, लव शर्मा, नितिन चौहान, विक्रम भुल्लर, सचिन शर्मा आई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page