January 18, 2026

भाजपा नेता ने पत्नी समेत तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ दागी गोली, बेटा और बेटी की मौत, पत्नी और एक बच्चा गंभीर

0
IMG_20250322_164858
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। गोलियों की तड़तड़ाहप से उस समय सनसनी फैल गई जब एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इससे पहले कि भाजपा नेता भाग निकलता गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पड़कर उसकी धुनाई कर डाली और पुलिस को सौंप दिया। बताया गया है कि गोली लगने से एक बेटा और एक बेटी की मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कस्बा गंगोह ग्राम सांगाखेड़ा निवासी योगेश रोहिल्ला भाजपा में जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष है जिसने शनिवार की दोपहर अपने घर में अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। मोहल्ले में दिनदहाड़े गोली की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर सनसनी फैल गई। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोग जैसे ही घर के अंदर पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। भाजपा नेता लोगों को देख मौके से भागने लगा। इसी बीच लोगों ने उसे वहीं से दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। घर के अंदर खून से लथपथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे नीचे पड़े हुए थे। आनन फानन मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल पत्नी और एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि गोली लगने से एक बेटा और एक बेटी की मौत हो गई है। दिनदहाड़े भाजपा नेता द्वारा पत्नी और बच्चों पर गोली बरसाने का मामला पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाई गई है। मामले में अभी कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया गया है की सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग भी हैरान है कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों पर क्यों गोली बसाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page