July 26, 2026

दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
navbharat-times
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। दहेज उत्पीड़न के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे। दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है जहां पर दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र मानुबास गांव निवासी एक पिता ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी पिछले साल रीति रिवाज के साथ की थी। पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी हैसियत से बढ़-चढ़कर दान दहेज दिया था लेकिन पुत्री के ससुराली इतनी दम देश है खुश नहीं थे और वह लगातार और दान दहेज देने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं वह लगातार उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न करते आ रहे थे। आज यानि सोमवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमे में दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page