January 16, 2026

मतदान की धीमी गति लोकतंत्र की हत्या जैसा:काजी निजामुद्दीन

0
IMG_20250123_194657
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज/राजपाल)। नगर निकाय चुनाव 2025 के चलते आज मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी गति ने जहां मतदाताओं को सुबह से ही परेशान किए रखा तो वही इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मतदान की धीमी गति लोकतंत्र की हत्या जैसा है। उन्होंने मतदान की धीमी गति पर अपनी नाराजगी जताई।
मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन मतदान की धीमी गति की सूचना पर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदान की धीमी गति को लेकर उन्होंने सवाल उठाए। मतदान केंद्रों में बैठे पीठासीन अधिकारी व अन्य लोग मतदान की धीमी गति पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद मंगलौर विधायक सहित दर्जनों लोग मतदान की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मतदान की बेहद ज्यादा धीमी गति से उनके हौसले पस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान की धीमी गति लोकतंत्र की हत्या जैसा ही है। नाराजगी जाहिर करने वालों में चौधरी इस्लाम, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोहिउद्दीन अंसारी, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page