November 13, 2025

गजब भाजपाइयों:संकल्प पत्र बिन प्रत्याशी के विमोचन, प्रत्याशी को संकल्प पत्र में क्या है नहीं है जानकारी

0
IMG_20250116_153706
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रुड़की में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों से भाग के नजर आए। सतपाल महाराज भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल का संकल्प पत्र का विमोचन कर रहे थे। यह विमोचन बिन भाजपा प्रत्याशी के ही विमोचन कर दिया गया और जब कैबिनेट मंत्री से स्थानीय उपलब्धियां पूछी गई तो वह भागते हुए नजर आए। संकल्प पत्र में उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। पत्रकार भाजपा के शहर विधायक प्रदीप बत्रा से सवाल करते इससे पहले ही वह भी बचकर पहले ही निकल गये।

बृहस्पतिवार शहर के एक होटल में भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता से पहले भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के संकल्प पत्र का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र भसीन चुनाव प्रभारी रवि मोहन चुनाव से प्रभारी आदेश सैनी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति विधायक प्रदीप बत्रा प्रत्याशी पति ललित मोहन अग्रवाल के साथ संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। यह संकल्प पत्र दिन प्रत्याशी के ही विमोचन कर दिया गया। इतना ही नहीं इस संकल्प पत्र में कितने संकल्प है और क्या-क्या है इसकी जानकारी भाजपा प्रत्याशी को भी नहीं है। संकल्प पत्र विमोचन के बाद पत्रकारों से वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संकल्प पत्र में अंकित उपलब्धियां को गिनाया और भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के संकल्प को बताया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जब पत्रकारों ने सवाल किया तो फिर सतपाल महाराज पहले तो सवालों का जवाब आराम से देते हुए नजर आए लेकिन जब उनसे सर विधायक प्रति बत्रा की उपलब्धियां के बारे में पूछा गया तो वह बगले जाते हुए नजर आए। पत्रकारों ने पूछा शहर विधायक प्रति पत्र द्वारा शहर में क्या-क्या उपलब्धियां हैं। इस सवाल पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही गई थी जो कि रुड़की की सड़कों में आज भी गड्ढे ही गड्ढे हैं इस पर भी वह है तोड़ मरोड़ कर जवाब देते हुए नजर आए। फिर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से पूछा कि सोलानी नदी पर बने पुल पिछले लगभग 22 महीनों से खराब पड़ा हुआ है इस पर भी वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इतना ही नहीं जैसे ही प्रेस वार्ता शुरू हुई शहर विधायक प्रदीप बत्रा भी वहां से अपना कोना बचाते हुए निकलते हुए नजर आए। पत्रकारों को संभालते हुए राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देना चाहा लेकिन वह भी जवाब नहीं दे पाई। भाजपा प्रत्याशी का आज संकल्प पत्र विमोचन और प्रयास वार्ता पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही। प्रेस वार्ता में चुनाव प्रभारी रवि मोहन, प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र भसीन, चुनाव सह प्रभारी आदेश सैनी, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष राज्यपाल, ललित मोहन अग्रवाल, अरविंद गौतम, अमरीश गर्ग, महेंद्र काला, पंकज नंदा आदि भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page