December 12, 2025

पूजा गुप्ता बोली रुड़की मेरा परिवार, बेटी बनकर करूंगी सेवा

0
IMG_20250111_162510
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की से नगर निगम मेयर पद का चुनाव लड़ रही पूजा गुप्ता ने रामनगर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बनकर नगर की जनता की सेवा करूंगी। उन्होंने कहा कि वह बचपन से इस समाज की रीति-नीतियों में पलकर बड़ी हुई हैं। पंजाब की संस्कृति को भलीभांति समझती हैं। यह मेरा पूरा परिवार है।
कांग्रेस ने जो इस बार उन पर भरोसा जताया है वह आपके बीच वोट मांगने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह समाज शिक्षित और सभ्य समाज है तथा सोच समझकर ही अपना मतदान करता है। मुझे पूरी आशा है कि इस बार मेयर के चुनाव में समाज अपनी बेटी को अपना आशीर्वाद जरूर देगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमसागर पुरी ने पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार भारी मतों से इस क्षेत्र से पूजा गुप्ता जीतेंगी। ओबीसी नेता आशीष सैनी, विशाल वर्मा, सुभाष सैनी, शक्ति सिंह राणा, योगेश धीमान आदि ने भी पूजा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर राजेंद्र पाहूजा, सरदार जगजीत सिंह, हेमेंद्र चौधरी, वीके गुप्ता, अजय चौधरी, प्रवीण तोमर एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, अनिल शर्मा, राजरानी, नीरू शर्मा, कांता रानी, मीना वर्मा, अशोक वर्मा, किरणपाल सैनी, राजीव लखानी, रामनारायण सतीजा, भानु प्रताप व श्रवण गोस्वामी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page