July 14, 2025

समर्पण संस्था ने रामजन्म भूमि में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसाद किया वितरण

0
IMG_20250111_160243
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में प्रभु श्रीराम मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट रुड़की द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मटर पुलाव, हलवा, चाय, बिस्किट प्रसाद स्वरूप लोगों को बांटे गए। संस्था प्रत्येक वर्ष रामजन्म भूमि मंदिर प्रतिष्ठा निर्माण तिथि दिवस पर प्रसाद वितरण करती रहेगी। संस्था द्वारा आने वाली 22 जनवरी को दिन बुधवार को सुंदरकांड का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका स्थान पंचशील मंदिर नहर किराया बोट क्लब के पास होगा।
संस्था निरंतर धार्मिक सामाजिक और पर्यावरण व स्वास्थ्य के कार्य भी करती रहेगी। संस्था अध्यक्ष नरेंद्र यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, संत सरदार इंद्रजीत सिंह, टिक्कू, राजकुमार सोनकर, अरूण कोहली, अतुल सैनी, संजीव सैनी, सरवन सैनी, संदीप गोयल, अंकुर त्यागी, रवि कपूर, सनी अरोरा, सचिन शर्मा, मुकेश धीमन, विकास गुप्ता, नितिन सैनी, अनूप गुप्ता, नवीन त्यागी, शेर सिंह, सारण, चिराग़ गुप्ता, विकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page