February 8, 2025

यतिश्वरानंद बोले भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल की होगी प्रचंड जीत

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद महाराज ने कहा कि रुड़की में भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल प्रचंड जीत हासिल करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को हर वर्ग का लोग उनके सरल स्वभाव को देखकर उनके पक्ष में मतदान करने का मन बना चुका है। उन्होंने भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों से भारी मतों से जीत की अपील की है। उनका कहना है कि जब नगर निगम में भाजपा का मेयर और भाजपा के पार्षद बहुमत में होंगे तभी क्षेत्र का चहुमुखी विकास संभव है।
बुधवार को दोपहर बाद आदर्श नगर स्थित वार्ड नंबर 2 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सचिन कश्यप का मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी यतिश्वरानंद महाराज ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वार्ड 2 के पार्षद सचिन कश्यप के पक्ष में मतदान करने की क्षेत्र के लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वह पार्षद को 80 प्रतिशत वोट देकर विजय बनाते हैं तो भाजपा के मेयर को यहां से 90 प्रतिशत वोट जनता देकर उन्हें भी विजयश्री हासिल कराए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में क्षेत्र की जनता का भारी माहौल बन रहा है। सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत यदि आदर्श नगर वार्ड 2 से उन्हें मिलता है तो इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी। उन्होंने कहा कि सचिन कश्यप ने सक्रिय रहकर अपने वार्ड में बहुत विकास कार्य किया है और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते आए हैं। आज सचिन कश्यप को उन लोगों की बेहद जरूरत है तो वह लोग भी सचिन कश्यप को भारी मतों से विजय दिलाए। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप पत्र देवी भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल और आदर्श नगर वार्ड 2 के पार्षद प्रत्याशी सचिन कश्यप के पक्ष में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट की अपील की। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह आदर्श नगर के लोग उन्हें यहां से भारी वोटो से जीत हासिल कराते थे उसी तरह भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल और वार्ड पार्षद सचिन कश्यप को भी विजयी दिलाएं। सचिन कश्यप के मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पूर्व महामंत्री आदेश सैनी, भाजपा नेता सुशील राठी, चंद्रप्रकाश बाटा, चैरब जैन, सुशील त्यागी, सावित्री मंगला आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और कार्य कटरी सहित वार्ड 2 के गणमान्य ने लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *