June 18, 2025

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों संग किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश

0
IMG_20250108_183910
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की आशिष मिश्रा, तहसीलदार रुड़की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली और पानी की उपलब्धता, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं और अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री आशिष मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। तहसीलदार रुड़की ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। साथ ही, सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाए और किसी प्रकार की अनियमितता न हो। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page