February 14, 2025

सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मना भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने सिविल लाइन में किया जनसंपर्क

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा चुनाव कार्यालय रुड़की पर महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् थी जिन्होंने महिलाओं और दलित समुदाय के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के नाय गाँव में हुआ था।
चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का विवाह ज्योतिराव फुले से हुआ था, जो एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सावित्रीबाई को शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि सावित्रीबाई ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद महिलाओं और दलित समुदाय के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम करना शुरू किया।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला, जिसमें उन्होंने महिलाओं और दलित समुदाय के बच्चों को शिक्षा देना शुरू किया। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर कई अन्य विद्यालयों की स्थापना की। भाजपा नगर निगम मेयर प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और दलित समुदाय के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने विधवा विवाह और छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई। इस अवसर पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का निधन 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण हुआ था। उनकी मृत्यु के बाद, उन्हें एक महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में याद किया जाता है। भाजपा के नेताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके समाज सुधार के प्रयासों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीयो ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारी के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में जनसंपर्क किया एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक प्रदीप बत्रा सभी नगर वासियों से भाजपा के पक्ष में अपील करते नजर आए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा विकास प्रजापति, सुशील रावत, हरिमोहन गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अनिल शर्मा, धीर सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, आदर्श गुप्ता, सुभाष सरीन, दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी, आकाश जैन, सरदार सतबीर सिंह, रतन अग्रवाल, कुनाल सचदेवा, चंद्र प्रकाश बाटा आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *