December 12, 2025

कांग्रेस सदस्यता अभियान को संयोजक नियुक्त

0
IMG_20241201_174954
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की ओर से डिजिटल मेंम्बरशिप को प्रदेश संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। आशीष नौटियाल को प्रदेश संयोजक और राजकुमार राज को सह संयोजक कुमाऊं मंडल बनाया गया। बलजीत सिंह को सह संयोजक गढ़वाल मंडल नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि प्रदेश भर में पार्टी का डिजिटल मेंम्बरशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश संयोजक एवं मंडलवार सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page