March 11, 2026

महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी और परिवार संग उत्तराखंड में गुजारे 5 दिन, जमकर की तारीफ

0
IMG_20241203_211727
Getting your Trinity Audio player ready...

ऋषिकेश (देशराज पाल)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऋषिकेश से करीब 32 किमी दूर ब्यासी पहुंचे। यहां उन्होंने एक होटल में पांच दिन गुजारे। होटल में उन्होंने डांस पार्टी में भी गढ़वाली गीतों पर जमकर डांस किया। सादगी के साथ धोनी ने होटल स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। होटल में लाइव म्यूजिक टीम में शामिल ऋषिकेश स्थित बापूग्राम निवासी पारस को भी स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि धोनी ने सहज और सादगी के साथ उनका परिचय लिया। कुछ देर बातचीत कर उत्तराखंड और ऋषिकेश की जमकर तारीफ की। बताया कि धोनी ने बेडो पाको बारोमासा गीत पर जमकर डांस भी किया। बताया जा रहा है कि धोनी 28 नवंबर को परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आए थे। यहां वह टिहरी गढ़वाल जनपद के नरेंद्रनगर ब्लॉक के अंतर्गत ब्यासी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। सोमवार को वह वापस लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page