May 15, 2025

कांग्रेस को फिर झटका: पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान मीडिया प्रभारी भाजपा में शामिल

0
IMG_20241201_181545
Getting your Trinity Audio player ready...

ऋषिकेश (देशराज पाल)। कांग्रेस पार्टी को फिर से एक झटका लगा है। इस बार कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष और वर्तमान मीडिया प्रभारी कांग्रेस पार्टी को बाय-बाय टाटा करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान में मीडिया प्रभारी प्रदीप चंद्र ने कांग्रेस को बाय-बाय करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रदीप चंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पा रहा था जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी को बराबर सम्मान मिलता है और भाजपा की रीति और नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही रुतबा है जो कि अपने देश की शान को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर वीरभद्र भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने भी भाजपा में शामिल हुए प्रदीप चंद्र का स्वागत किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता प्रधान, मानवेंद्र सिंह कण्डारी ने भी कांग्रेस छोड़कर आए प्रदीप चंद्र का फूल माला से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *