July 14, 2025

भाजपाइयों ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धाजंलि दे भारत माता की रक्षा का लिया प्रण

0
IMG_20241119_145948
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा नेता व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में महानगर नहर किनारे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना की जयंती पर कोटिशः नमन करतें हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं आदि ने श्रृद्धाजंलि दे भारत माता की रक्षा का प्रण लिया।
भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि मराठा साम्राज्य की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभा अंग्रेजी बिरतिनिया सरकार के दाँत खट्टे करा दिए थे। वीरांगना लक्ष्मीबाई ने इष्टइंडिया कम्पनी के खिलाफ विद्रोह में शामिल हो ग्वालियर पर कब्जा करने के उद्देश्य से जंग लड़ी थी। उन्होंने नाना साहेब को पुनर्जीवित मराठा साम्राज्य का पेशवा घोषित किया था। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई 29 वर्ष की अल्पायु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थी। वीरांगना को श्रद्धाजंलि देते हुए एकत्र नेताओं ने विचार व्यक्त कर रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र पर चर्चा की। इस अवसर पर पूर्वी मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा अधिवक्ता नीलकमल शर्मा, पूर्व महिला आयोग उत्तराखंड सरकार अध्यक्ष रश्मि चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका दिनेश कौशिक, क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा, सचिन गोंड़वाल, शक्ति केंद्र संयोजक वैध टेक वल्लभ, नरेश कुमार, सुधीर चौधरी, जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन, अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page