May 18, 2025

मुख्तार अब्बास नकवी बोले बलवाइयों की कुटाई और दंगाईयों की ठुकाई बेहद जरूरी

0
10_07_2022-mukhtar_abbas_naqvi_22880022
Getting your Trinity Audio player ready...

रामपुर (देशराज पाल)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ना किया जाए तो इस तरह की घटनाएं रुकने की बजाय और अधिक बढ़ती चली जाएगी जो कि अपने आप में बेहद चिंताजनक होगा। बहराइच में प्रदेश सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उससे दंगाइयों के हौसले पस्त हुए हैं और अमन-चैन कायम हुआ है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है, इसीलिए सभी वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। रामपुर में हजारों की संख्या में मुस्लिम मतदाता भाजपा के सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का प्यार उसने इतना बड़ा की लोग स्वयं भाजपा की सदस्यता लेने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान में हर जाति वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *