December 15, 2025

उमर अब्दुल्ला बने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री, सुरिंदर चौधरी होंगे उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

0
IMG_20241016_125103
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली (देशराज पाल)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रथम बार सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सुरिंदर चौधरी जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

बुधवार को उमर अब्दुल्ला और अन्य मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई। उमर अब्दुल्ला के साथ 5 मंत्रियों ने भी गोपनीयता की शपथ ली। वहीं सकीना इट्टु, सतीश शर्मा, जावेद अहमद, डार जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुए थे जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे आए थे। शपथ लेने से पहले उमर अब्दुल्ला ने अपने दादा स्वर्गीय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद शपथ ग्रहण समझ में पहुंचे। उमर अब्दुल्ला के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लिए जाने पर उनके समर्थकों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में कई दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। नेकां-कांग्रेस की सरकार के बहाने आईएनडीआई गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है। शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, माकपा नेता प्रकाश करात और भाकपा नेता डी राजा सहित लगभग 50 नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page