त्यौहार हमें समाज से जोड़ने का काम करते हैं:एसपी सिंह

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। न्यू नेहरू नगर सोसाइटी की मासिक बैठक सोसाइटी अध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में नेहरू नगर में स्थित विकास त्यागी के कार्यालय पर आयोजित हुई। संचालन महासचिव एवं प्रयास ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास त्यागी के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं द्वारा बिंदुवार कई महत्वपूर्ण सुझाव रखें।
मंगलवार को हुई बैठक में एसपी सिंह ने कहा दीपावली का पर्व हम सभी के लिए एक विशेष पर्व है। दीपावली पर रोशनी का अलग महत्व है। इसलिए हमें अपनी सोसाइटी की खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारी से मिलकर त्यौहार से पहले ठीक करा लेनी चाहिए। कैलाश चंद्र सुंदरयाल ने कहा कि दीपावली पर बच्चों के द्वारा उत्साह में कई बार पटाखे चलाते वक्त लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। इससे बचने के लिए बड़ों का दायित्व है कि बच्चों के साथ सम्मिलित होकर उनका ध्यान रखे। थोड़ी सी सावधानी से ही बड़ी दुर्घटनाओं से बचकर त्यौहार का आनंद लें। राजपाल सिंह ने कहा कि हम सभी को त्यौहार को आपसी सद्भावना के साथ मिल जुल कर मनाने चाहिए। त्यौहार हमेशा हमें समाज से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। यही हमारे त्योंहारों का विशेष महत्व है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संरक्षक राजेंद्र पाल खुल्लर, राजपाल सिंह, नरेश चौहान, अशोक कुमार शर्मा, मांगेराम अग्रवाल, कैलाश चंद्र सुंदरयाल, एसपी सिंह, हार्दिक त्यागी, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।