एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 10 के खिलाफ कार्रवाई
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। त्योहारों के मद्देनजर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने देर शाम मैन बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के इस अभियान से दुपहिया वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन रुड़की द्वारा पुलिस टीम गठित कर रुड़की मुख्य बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 बाइक सवारों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दो हजार का शुल्क वसूला गया। वहीं पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 06 व्यक्तियों के चालान कर 1,500 का शुल्क वसूला गया। इस सगन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुभाष जखमोला, अपर उप निरीक्षक बलविंदर सिंह, कांस्टेबल सुरेश, होमगार्ड राहुल ठाकुर आदि शामिल रहे।
