November 4, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

मेष राशि : घरेलू मामलों को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी मामले को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद से बचें। खान-पान में सावधानी बरतें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि : व्यापार में धन लाभ के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। कलात्मक कार्य में रूचि रहने वाली है। इस योजना का लाभ आगे चलकर मिलेगा। शरीर स्वास्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है।

मिथुन राशि : आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। नौकरी-व्यापार में किसी गलतफहमी के कारण दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। अधिक शारीरिक मेहनत करने से सेहत बिगड़ सकती है। धर्म अध्यात्म में रूचि रहने वाली है।

कर्क राशि : अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। व्यवसाय और नौकरी में लाभ का योग है। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ की संभावना है।

सिंह राशि : व्यापार में अपनी बुद्धि का उपयोग पर धन कमा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। वाहन से संबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि : भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रह रहे अपनों से सुखद समाचार सुनकर प्रसन्नता होगी। आज पूरा दिन आनंदमय बीतने वाला है। यात्रा में खर्च बढ़ने की संभावना है।

तुला राशि : नए काम की शुरूआत कर परेशानी में फंस सकते हैं। बातचीत में संयम बरतें वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर खास ख्याल रखने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक लाभ होने वाला है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

धनु राशि : स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों के बीच समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी खास व पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर राशि : आज मन में बहुत तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। जिस कारण मन अशांत रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिस कारण निराशा हो सकती है। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि : विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। जमीनी दस्तावेज या वाहन से संबंधित कार्य में सावधानी बरतें। जिद्दी स्वभाव के कारण बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि : परिवार में भाई-बहन से धन लाभ होने वाला है। नौकरी के काम में सफलता मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य कर समाज में अपनी खास पहचान बनाने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page