बीएसएम शिक्षण संस्थान को बदनाम करने के लिए जो तथाकथित धरना प्रदर्शन कर रहे वो लोग ब्लैकमेलर
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। काफी देर से ही सही आखिरकार बीएसएम शिक्षण संस्थान के रजनीश शर्मा और ममतेश शर्मा अपनी टीम के साथ आखिरकार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने बीएसएम शिक्षण संस्थान की छवि धूमिल करने के लिए धरने पर बैठे तथाकथित लोगों पर ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सोमवार की दोपहर देहरादून रोड स्थित बीएसएम शिक्षण संस्थान के कार्यालय पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए रजनीश शर्मा और ममता शर्मा ने कहा कि बीएसएम शिक्षण संस्थान की छवि को धूमिल करने के लिए जो तथाकथित लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वह लोग ब्लैकमेलर है और उनका काम ब्लैकमेलिंग करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा ऐसा ही प्रयास किया गया था और उन्हीं के द्वारा 25 से अधिक फिजिकली जांच करवाई जा चुकी है जिसमें कुछ भी सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा की इन जांचों की कॉपी भी उन्हीं के द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से उन्होंने प्राप्त कर रखी है जो सभी जांच रिपोर्ट उनके पास है। इतना ही नहीं उन्होंने बीएसएम शिक्षण संस्थान संपत्ति की कीमत भी जोड़ रखी है और वह उसी के हिसाब से हमारे कर्मचारियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि धरना प्रदर्शन कर रहे तथाकथित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
