November 1, 2026
IMG_20261101_102929
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 1 के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के जीवविज्ञान समूह के 20 विद्यार्थियों ने डी.ई.आई. इन्फॉर्मेशन सेंटर रुड़की में स्थापित अहोभाग (एग्रो होमियोपैथी बेस्ड बोटैनिकल हर्बल गार्डन) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक खुशबू सिंह एवं नवीन सती भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उद्यान में उपलब्ध लगभग 80 प्रकार के पौधों का अवलोकन किया तथा उनके वैज्ञानिक नामों, विशेषताओं, पारंपरिक उपयोगों और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. वी. गुरुचरण, रीजनल मेंबर, यू.पी.आर.ऐस.ए. के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित एग्रो होमियोपैथी मोबाइल एप्लिकेशन का भी प्रदर्शन किया गया। इस एप्लिकेशन के माध्यम से कृषि एवं पौधों से संबंधित समस्याओं के समाधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और एग्रो होमियोपैथी के उपयोग की संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। उल्लेखनीय है कि इस तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में भी किया जा चुका है।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण फोल्डस्कोप पेपर माइक्रोस्कोप का प्रदर्शन एवं निःशुल्क वितरण रहा। इस माइक्रोस्कोप का प्रदर्शन डी.ई.आई. इन्फॉर्मेशन सेंटर, रुड़की के शिक्षक वी. अगम द्वारा किया गया। यह उपकरण डी.ई.आई. एवं स्टैनफोर्ड के अकादमिक सहयोग से प्राप्त हुआ है। यह एक हल्का, किफायती और पोर्टेबल माइक्रोस्कोप है, जिससे सूक्ष्म संरचनाओं को बड़ा करके देखा जा सकता है। डी.ई.आई. इन्फॉर्मेशन सेंटर, रुड़की के सेंटर इंचार्ज प्रो. वी. हुज़ूर सरन ने कहा कि प्रकृति का प्रत्यक्ष अवलोकन और प्रयोग आधारित शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा तथा खोज की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा विकसित करने के साथ वनस्पति विज्ञान, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page