September 21, 2026
IMG_20260921_121031

*जल्द मांगे न मानी गई तो जिला मुख्यालय रोशनाबाद में एसोसिएशन 25 को करेगी धरना प्रदर्शन*

रुड़की (देशराज पाल)। फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई।
सोमवार को सुबह के समय कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचे फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर 12 सूत्रीय एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों का उच्चीकरण और उपनिदेशक (प्रशासन) के लिए 6600 रुपये ग्रेड वेतन के साथ लेवल-11 का पद सृजित करने समेत मांगें जोर शोर से उठाईं गई। पदाधिकारियों ने कहा कि मिनिस्ट्रियल कर्मियों की मांगों को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों की शासन के साथ कई बार वार्ता हुई और इस पर सहमति भी बनी है लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं। जिसके चलते कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता तो वह 25 सितंबर को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के निस्तारण की मांग की जायेगी। इस अवसर ज्ञापन देने वालों में अनिल चौधरी, रवि कपूर, कुलदीप बिष्ट, बृजेश कुमार, अनिल रवि, ताजवर सिंह गुसाईं, सचिन कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page