September 20, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

शुभ् विक्रम् संवत् – 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- नवमी 17:50:53, पश्चात्- दशमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 04 आश्विन गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 28:33:44*,
योग- सौभाग्य 15:21:38, पश्चात्- शोभन,
करण- कौलव 17:50:54, पश्चात- तैतुल,
चंद्र- धनु 11:14:04, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:09:31,
सूर्यास्त- 18:19:08,
दिन काल- 12:09:36,
रात्री काल- 11:50:53,
चंद्रोदय- 14::29:08,
चंद्रास्त- 24:46:30,
राहू काल- 16:48-18:19, अशुभ,
यम घँटा- 12:14-13:46,
अभिजित-11:50-12:39, शुभ,
प्रदोष- 18:19-20:43 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

मेष राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बुजुर्ग महिलाओं को प्रसन्न रखकर उनका आशीर्वाद लें आपके लिए लाभदायक रहेगा। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं, आत्मविश्वास बनाऐ रखें। खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है। अपनी प्रतिभा का उपयोग जमकर कार्यक्षेत्र में करेंगे। आपके प्रयासों से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है। शाम के समय कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। कुछ लोगों को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। जो लोग यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हे अपने परिजन से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

मिथुन राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी खूबियों को जान पाएंगे और उनका इस्तेमाल कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। अपने पैरों पर ज्यादा दबाव न डालें क्योंकि वे आपका कमजोर स्थान होंगे। अपने पैरों को थोड़ा आराम दें। कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खरा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

कर्क राशि :- आज के दिन कॉन्फिडेंस और संतोष दोनों पूर्ण मात्रा में रहने वाली है। आपके मन में कोई पुरानी बात आपको काफी परेशान कर सकती है। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। अविवाहित मनचाहे साथी को पाने के लिए प्रयत्न करते रहें सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दें। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्टटाइम कार्य में भी हाथ आजमा सकते हैं। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। आपका आवागमन कई बार थकाऊ महसूस कर सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – चांदी है।

सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। काम संबंधित बातों में स्थिरता प्राप्त होने के कारण पैसा संबंधित चिंता कम होने लगेगी। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम का तनाव अधिक रह सकता है। नौकरी में लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए, आपको स्वस्थ विकल्प अपनाने की आवश्यकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। नवविवाहित दंपति है तो कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी पसंद का समय मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग आदि उम्र पार कर चुके हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हल्का पीला है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने क्रैडिट और डेबिट कार्ड संभालकर रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ रहेगी। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के प्रति उकसाने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। जीवनशैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है। कभी-कभी, आप अत्यधिक अनाड़ी और भुलक्कड़ हो सकते हैं। हमेशा सुनिश्चित करें कि आपके पास सब कुछ है। विशेष रूप से आपके यात्रा दस्तावेज। शुभांक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

धनु राशि :- आज के दिन आपके आस-पास चहल-पहल बनी रहेगी। घर पर जिम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आपका अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकतें हैं। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धन के मामलें में अधिक बड़ी बातें न करें। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जाती है। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। आपको जल्द ही ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपूर आनंद ले सकेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सुनहरा है।

मकर राशि :- आज के दिन अपने आपको उत्साही लोगों से घिरे रहेंगे। आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। अपने प्रेमी से अपनी कमियों को दूर करने का वादा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घर में कोई नई चीज भी खरीदकर ला सकते हैं। यदि आपके व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अपने सहकर्मियों को थोड़ा बेहतर तरीके से जानने के लिए दिन बहुत अच्छा है। थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय स्थगित कर सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – स्लेटी है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। ज्ञान और परिश्रम से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। अनाज के व्यापारी को अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप में से कुछ लोग करियर में तरक्की के लिए कोई नया स्किल सीखना चाहेंगे। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ख्याल रखें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। किया गया कार्य धन लाभ के लिए सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जब तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिल सकती है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page