करतार सिंह भडाना टीम के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री आवास दी जन्मदिन की बधाई
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*करतार सिंह भडाना ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें और उत्तराखंड की सेवा में निरंतर समर्पित रहें*
रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मंगलौर विधानसभा से भाजपा नेता करतार सिंह भडाना अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून पहुंचे। करतार सिंह भडाना ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन था। पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को लेकर सुबह से लेकर देर रात तक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अधिकारियों तथा कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया। इसी बीच मंगलौर विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना अपनी टीम के साथ देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। करतार सिंह भडाना ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए टीम के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल एवं सुखद जीवन के लिए मंगल कामनाएँ प्रेषित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सदैव स्वस्थ रहें और उत्तराखंड की सेवा में निरंतर समर्पित रहें।
