प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, रक्तदान को उमड़े समर्थक
*जरूरतमंदों की मदद के लिए धरातल पर कार्य करना ही सच्ची सेवा:नरेश यादव*
*समर्पण जन कल्याण संगठन और रक्त केंद्र के संयुक्त शिविर में 38 यूनिट रक्त संग्रह, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प*
रुड़की (देशराज पाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट और रक्त केंद्र उप जिला चिकित्सालय रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।मानव सेवा को समर्पित इस अभियान में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित कर उप जिला चिकित्सालय के रक्त कोष को सौंपा गया। शिविर में रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है। रक्तदाताओं ने नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। नरेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए धरातल पर कार्य करना ही सच्ची सेवा है। नरेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि राष्ट्रसेवा और मानवसेवा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है। महामंत्री प्रदीप गोयल ने रक्तदान शिविर में पहुंचे सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में वंश सैनी, रूपेश सैनी, गोपाल बहादुर, प्रशांत, राजन, राजत, मोनू कुमार, राजीव, सौरभ, मुकुल, राजीव सहित अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में रक्त कोष प्रभारी डॉ. रजत सैनी, रजनी आर्य, अमित कुमार, संदीप कुमार, विशु सैनी, विवेक त्यागी, सौरभ चौधरी, शहजाद आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन के सह महामंत्री सचिन शर्मा, सह महामंत्री संजीव सैनी, अरुण कोहली, शशिकांत अग्रवाल, संदीप गोयल, सरवन सैनी, राजकुमार सोनकर, विकास गुप्ता, अनूप बंसल सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
