मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की सुबह से लेकर देर रात तक पूरे प्रदेश में मची रही धूम
रुड़की (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस अवसर पर पूरे प्रदेश में सुबह से लेकर देर रात तक जन्मदिन की धूम रही। मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी सुबह से लेकर देर रात तक मुख्यमंत्री आवास बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचते रहे।
मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला चलता रहा। हर कोई बधाई देने को लेकर उत्साहित दिखा। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यह स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सेवा का दायित्व एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग एवं समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य को विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में आगे ले जाने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। रुड़की में भी कहीं पर हवन पूजन किया गया तो कहीं पर हवा रूपी प्रसाद का वितरण किया गया वहीं हरिद्वार में मदन कौशिक द्वारा गंगा में दूध अभिषेक कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई एवं उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की।
