2 सितंबर दिन बुधवार का राशिफल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। सायंकाल के समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। स्टार्टअप में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है तो वहां से अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यापार में अच्छा धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिल सकता है। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। आप में से कुछ लोग किसी अन्य शहर में रहने वाले दादा दादी से मिलने जा सकते हैं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त हो सकती है। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उन्हें उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जब तक कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होंगी। अगर आप पत्रकार हैं तो लेखन के लिए अच्छा दिन है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें। शुभांक – 6 और शुभ रंग – क्रीम है।
मिथुन राशि :- आज के दिन दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करेंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। व्यापारियों को किसी समझौते से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – ग्रे है।
कर्क राशि :- आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। आवश्यक कामों में आप बिल्कुल ढील ना दें। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। खूब पानी पिएं। यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सिल्वर है।
सिंह राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। कुछ गृहणियों द्वारा अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है। विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं के आवेश में ना आएं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। शेयर मार्केट के उतार चढ़ाव से आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार की वृद्धि के लिए बैंक लोन ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। कार्य की अधिकता रहेगा। सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सुनहरा है।
कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। अपने आस-पास हो रही एक्टिविटी पर नजर रखने की आवश्यकता है।जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वालों को अपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चलेगी जो वे जानना नहीं चाहते थे। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर है। इसे इस तरह बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पैरॉट है।
तुला राशि :- आज के दिन आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगें। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते में नवीनता बनाने रखने के लिए कुछ नया करते रहें। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातक बेकार की गतिविधियों पर समय बर्बाद न करें। अपने भीतर की हिम्मत से कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा। यात्रा आपकी मजेदार होगी, खासकर अगर यह एक अवकाश यात्रा है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – केसरी है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। घरेलू समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिल सकती है। आप शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। नये विवाहित लोगों के लिए दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही अपने प्रमोशन को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – रॉयल ब्लू है।
धनु राशि :- आज के दिन आपका मन शांत रहने वाला है। दूसरों का हस्तक्षेप परिवार में न होने दें। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। यदि आप मकान दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य को करते समय टाइम-टेबल का ध्यान रखें। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है। किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दोस्तों से सुखद मुलाकात होगी और पुरानी रंजिशें दूर हो सकती हैं। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। पैतृक स्तोत्र से आमदनी होने की संभावना है, आर्थिक मजबूती आने वाली है। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में अपनी कुशलता और प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जी और मौसमी फल खायें। कुछ लोगों को नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं। आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – डार्क ग्रे है।
कुंभ राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। किसी चीज के अंतिम रुप लेने तक किसी से कुछ ना बोलें। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा जिससे भविष्य में लाभ होने की संभावना है। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। यात्रा में वाहन कुछ तनाव दे सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आकाशी है।
मीन राशि :- आज के दिन समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें। क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाए। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दोस्ती यारी निभाने के चक्कर में उधार पैसा देने से बचें। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। विवाहित दम्पत्ति मिल कर नये कारोबार की रूप रेखा बना सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि की पूरी संभावनाएं बन रही है। आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
