दलितों का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त:राजेंद्र चौधरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*हल्द्वानी में शुद्धिकरण करने वाली मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ दलित समाज विरोधी कृत्य की घटना पर कानूनी कार्यवाही मांग*
रुड़की (देशराज पाल)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर एवं ग्रामीण द्वारा हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन करने वाली मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ दलित समाज विरोधी कृत्य की घटना पर कानूनी कार्यवाही करने हेतु कोतवाली प्रभारी गंगनहर को एफआईआर दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र राजकुमार प्रधान अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग रुड़की तथा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरविंद प्रधान द्वारा अलग अलग दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भारत में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। ऐसे में किसी को बड़ा या छोटा नहीं माना जा सकता। हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत हवन पूजन कर शुद्धिकरण करने वाले लोगों ने अनुसूचित जाति जनजाति समाज का अपमान किया है जो कि भारतीय न्याय संहिता का उल्लंघन है। इसलिए आज तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भेदभाव में विश्वास नहीं रखती है और दलितों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एक जिम्मेदार पद पर है तथा वह राज्यसभा के सदस्य भी हैं। राज्यसभा के उपसभापति द्वारा भी सदन में उक्त घटना की निंदा की गई है ऐसे में महेंद्र भट्ट को सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था।
इस अवसर पर कलियर विधायक फुरकान अहमद जिला अध्यक्ष रुड़की ग्रामीण ने भी अपने विचार रखते हुए हल्द्वानी घटना के निंदा की तथा एफआईआर दर्ज करने को उचित बताते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज के ही नेता नहीं है वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस तरह की ऊंची मानसिकता करने वालों को उचित दंड मिलना चाहिए। उन्होंने महेंद्र भट्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी निंदा की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अरविंद प्रधान, राव शेर मोहम्मद, मुंफैत अली, मदनपाल बढ़ाना, डॉ हरविंदर सिंह, हाजी नौशाद अहमद, नीरज सैनी, प्रणय प्रताप, संजय गुड्डू, सुभाष सैनी, सुनील शर्मा, यासमीन खान, बिना आनंद, आशीष चौधरी, ओवैस अंसारी, सुधीर चौधरी, राव मुन्ना, परवेज आलम, भूषण त्यागी, अंकित कुमार, सादिक, अनस आलम, नूर आलम अंसारी, गौरव प्रधान, आशीष कश्यप, इरशाद, मीर, भानु प्रताप, विकास त्यागी, मोनू, परविंदर कुमार, जगपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन, अतुल गौतम, राजवीर सिंह, गोपाल, मोहसिन गॉड, अमित मलिक, जिले सिंह, राजकुमार, सतेंद्र शर्मा, विकास कुमार, अर्जुन कुमार, मनीष, विशाल सहगल, रवि सिंह, धर्मपाल जाटव, चारु पार्षद, जितेंद्र, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन, नितिन सैनी, नवीन जैन, योगेश धीमान, राजकुमार, राशिद, सरवर अली, शराफत अली, राजीव, दानिश, जावेद, शराफत, अब्दुल समद, सुशील कश्यप, विमल कुमार, अनिल पुंडीर, मेला राम प्रजापति, रामपाल, राकेश, लियाकत अली, राजेंद्र कुमार, नासिर, मुस्तकीम, जसवीर प्रधान, सुभाष त्यागी, मोहित कुमार, नन्द लाल, मिंटू कुमार आदि सैकड़ों उपस्थित रहे।
