July 17, 2026

पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली

0
IMG_20260717_121409
Getting your Trinity Audio player ready...

*गोली मारने के बाद से आरोपी छोटा भाई फरार*

*मामले में अभी तक पुलिस को नहीं मिली तहरीर*

रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर दो भाइयों में बृहस्पतिवार की रात्रि विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई अपने बड़े भाई पर जान से मारने की नियत गोली चला दी। गोली लगने से बड़ा भाई जमीन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते मौके पर चीख पुकार की आवाज मच गई। आनन-फानन घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस रात्रि में ही मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलियर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजूहेड़ी में बृहस्पतिवार की रात्रि प्रधान पति किशोर सैनी और राजेश सैनी उर्फ राजू के बीच पुराने मुकदमे को लेकर कहा सुनी हो गई। बताया गया है कि परिवार के दोनों पक्षों की ओर से कहासुनी इतनी बढी कि छोटे भाई किशोर सैनी अपने बड़े भाई पर अचानक से गोली चला दी। गोली लगते ही बड़ा भाई जमीन पर जा गिरा। मौके पर चीख पुकार और गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी रात्रि में ही कलियर थाना पुलिस को दी। गोली मारने की सूचना पर कलियर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। कलियर कोतवाली पुलिस और धनोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले की पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ पाती वह पहले ही मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को खतरे से बाहर बताया है। धनोरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पीड़ित द्वारा अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से फरार आरोपी की तलाश के लिए प्रयास कर रही है। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर गोली मार कर जानलेवा प्रयास करने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page