गर्मी में प्यासे व्यक्ति को फल और शीतल पेय पिलाना बड़ा पुण्य का कार्य: रश्मि चौधरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा नेत्री एवं कालेश्वर धाम ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने गर्मी से राहत देने के लिए मानव सेवा को समर्पित कार्यक्रम के अंतर्गत फल एवं शीतल पेय का वितरण बोट क्लब चौराहे पर किया। बड़ी संख्या में राहगीरों एवं आमजन ने भीषण गर्मी में शीतल पर पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस अवसर पर रश्मि चौधरी ने कहा कि गर्मी में प्यासे व्यक्ति को फल एवं शीतल पेय पिलाना बड़ा पुण्य है।उन्होंने कहा कि हमें जो मानव जीवन मिला है, उसमें यदि हम अपनी नेक कमाई से कुछ अंश निकालकर आमजन, जरूरतमंदों तथा असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करें, तो यह ईश्वर को करीब लाने का सबसे बेहतर तरीका है और यही सच्ची ईश्वरीय सेवा है। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल जनकल्याण ट्रस्ट की महिला प्रदेश अध्यक्ष रेणू राधा, समाजसेवी मुकेश कुमार, सरस्वती रावत, मीनू राठी, अंशु तोमर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
