एक्स एसयूओ सुमन जोशी का भारतीय वायु सेना में अधिकारी के पद पर चयन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। बटालियन के एल्यूमिनी कैडेट एसयूओ सुमन जोशी का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। सुमन जोशी भारतीय वायुसेना एकेडमी, हैदराबाद में 29 जून से ट्रेनिंग प्राप्त करेंगी। सुमन एक फौजी परिवार से आती हैं, इनके पिता गौरव सैनानी महेश चंद्र जोशी बंगाल इंजीनियर ग्रुप, रुड़की से सेवानिवृत्त है।
एसयूओ सुमन जोशी द्वारा बीएमएम स्नातकोर महाविद्यालय, रुड़की की एनसीसी कैडेट रहते समय वर्ष 2024 में प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस समारोह, नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया व वर्ष 2024 में ही यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, किर्गिस्तान में भी इनके द्वारा भारत के दल का नेतृत्व किया गया । सुमन जोशी अपने परिवार में बड़ी है व इनके अतिरिक्त एक छोटा भाई आयुष जोशी है जो होटल मैनेजमेंट कोर्स प्रथम वर्ष की पढ़ाई बेंगलुरु शहर से कर रहा है। इनकी माताजी नीमा जोशी ग्रहणी है व सुमन जोशी के चयन का पूर्ण श्रेय इनके माता-पिता के त्याग और बलिदान को जाता है। बटालियन में आयोजित एक कार्यक्रम में कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया द्वारा इन्हें इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई व अन्य कैडेट्स के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया। बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह द्वारा भारतीय वायुसेना में इनका चयन होना समस्त परिवार के 4लिए गौरवशाली पल बताया गया। आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक रवि कपूर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कु लता कंबोज, सूबेदार मेजर अमर सिंह, बीएचएम राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार जगत सिंह भंडारी, डीईओ संदीप, मीनाक्षी, सुनील भाई, विमल कुमार, रोहित डिमरी, सुभाष भाई, अनुज कुमार, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
