June 10, 2026

साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का किया काम:धामी

0
IMG_20260610_111400
Getting your Trinity Audio player ready...

*मुख्यमंत्री बोले युवाओं के चेहरों की मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार सही दिशा में बढ़ रही आगे*

देहरादून (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम कियाजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UKSSSC) के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। यह पल युवाओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरों की मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य के युवा वर्तमान के साथ भविष्य की भी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। नई स्टार्टअप नीति, राज्य में नए स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से युवा आज अपने सपनों को लेकर पहले से कई अधिक आश्वस्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था। पर आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। पहले युवाओं को हताशा और निराशा मिलती थी, आज राज्य सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम करती है। राज्य सरकार, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व आज ही के दिन माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्य सरकार ने देश में सबसे कड़ा कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों को भी तुरंत भरा जाए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपना ध्येय मानकर हर गरीब, हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नए अभ्यर्थी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि उत्तराखण्ड के विकास के सहभागी भी हैं। कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हजारों युवाओं को बिना किसी शिकायत के सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने राज्य के बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बिना सिफारिश के नियुक्तियां हो रही हैं।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, विधायक श्रीमती सविता कपूर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र अणथ्वाल एवं उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र कंडारी, सचिव श्री नितेश झा, अपर सचिव सी. रविशंकर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page