May 19, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

0
IMG_20260519_121527
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। भुवन चंद खंडूरी पिछले दो महीने से देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उनके निधन की खबर से राज्य में शोक की लहर है। मेजर जनरल खंडूरी अनुशासित कार्यशैली और कड़क छवि के लिए जाने जाते थे। वह दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में सेवाएं दी और 1982 में उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page