May 20, 2026

सिवरेज कार्य हेतु चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण

0
IMG_20260519_171738
Getting your Trinity Audio player ready...

*निरीक्षण के दौरान सिवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों का धीमी गति से कार्य एवं सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री एवं मलबे पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित मलवा हटाने के दिए निर्देश*

*सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों को 05 दिन में पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश*

हरिद्वार (देशराज पाल)। पुराना आरटीओ चौक एवं भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्रांतर्गत सिवरेज कार्य हेतु चल रहे निर्माण कार्यों एव खोदी गई सड़कों का त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पीडब्ल्यूडी के माध्यम से खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों पर सड़क किनारे जगह जगह मलवा पड़े होने पर तथा उसकी सफाई न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित मलवा हटाए हुए जो भी कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को 05 दिन के भीतर पूर्ण करने के  निर्देश दिए यदि कार्य समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण नहीं किए गए तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि भारत माता मंदिर क्षेत्रांतर्गत चल रहे सीवरेज हेतु खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करना सुनाश्चित करे, निर्माण कार्यों से किसी भी क्षेत्रवासी, श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सड़को किनारे कोई भी मलवा एवं निर्माण सामग्री न हो,निर्माण कार्यों के साथ साथ ही मलवा को हटाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सीवरेज एवं सड़कों की मरम्मत कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सिवरेज के लिए जो भी मैनहॉल पर कार्य किए जा रहे है उन पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page