July 21, 2026

फायर स्टेशन रुड़की ने लगाई टांडा भन्हेडा मदर मारिया पब्लिक स्कूल में पाठशाला

0
IMG_20260519_110136
Getting your Trinity Audio player ready...

*अध्यापक, अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं को दी अग्नि से बचाव की जानकारी*

*अग्निशमन अधिकारी रुड़की ब॑श नारायण यादव के नेतृत्व में अग्निशमन उपकरणों के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी*

रुड़की (देशराज पाल)। फायर स्टेशन रुड़की के अधिकारियों द्वारा मंगलौर स्थित टांडा बनेड़ा के स्कूल में छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक और अध्यापिकाओं को अग्निशमन के उपकरणों की जानकारी दी गई। इस दौरान अग्निशमन के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अग्नि शमन यंत्रों का मौके पर इस्तेमाल करना भी बताया गया।
मंगलवार को उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में अग्निशमन अधिकारी रुड़की ब॑श नारायण यादव के नेतृत्व में टीम मदर मारिया पब्लिक स्कूल टांडा बन्हेडा मंगलौर रुड़की में पहुंची। टीम द्वारा अध्यापिकाओं, छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एलपीजी सिलेंडर लिकेज से होने वाली अग्नि दुर्घनाओं को कैसे रोका जा सकता है के बारे में विस्तार से बताया गया आपातकालीन नंबर 112 के महत्व को भी अवगत कराया गया। क्योंकि छात्राएं समाज का एक अभिन्न अंग है। सभी को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं जानकारी होना नितांत आवश्यक है साथ ही आपातकालीन स्थिति अग्निकांड संबंधित भूकम्प के समय हमे क्या करना क्या नहीं करना चाहिए प्राथमिक चिकित्सा के बारे में भी बताया एवं समझाया गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य को बताया गया कि अग्निशमन उपकरणों को हमेशा उच्च कोटि एवं कार्यशील दशा में रखें। समय-समय पर माक ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page