एसपी देहात और सीओ अभिनव चौधरी ने किया भगवानपुर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*सफाई व्यवस्था और अभिलेखों को चेक कर सुधार हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और मंगलौर सीओ अभिनव चौधरी भगवानपुर कोतवाली पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों में संयुक्त रूप से कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी द्वारा कोतवाली भगवानपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। अर्धवार्षिक निरीक्षण में कोतवाली कार्यालय, सरकारी संपत्ति का रखरखाव, थाना मालखाना, महिला डेस्क, थाना परिसर की साफ सफाई आदि अनेक पहलूओ का बारीकी के साथ निरीक्षण किया गया। विवेचको को विवेचना निस्तारण, गुमशुदाओ की बरामदगी, मालो का निस्तारण, अभिलेखो को अध्यावधिक करने, अज्ञात शवो की शिनाख्त के लिये दिशा निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं निरीक्षण हथियारों का निरीक्षण करते हुए उन्हें चलवा कर भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में कोतवाल और एसएसआई द्वारा साफ सफाई के पूरे प्रबंध किए हुए थे जिसको लेकर भी एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने संतोष व्यक्त किया। अर्धवार्षिक निरीक्षण में दोनों ही अधिकारियों द्वारा साफ कहा कि कोतवाली में आने वाले हर फरियादी के साथ संतोषजनक व्यवहार किया जाए।
