थिथकी कवादपुर की वैष्णवी ने इंटरमीडिएट में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर परिषद की मेरिट में 25वां स्थान किया हासिल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की छात्रा है वैष्णवी*
*वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की शिक्षिकाओं व अपने माता-पिता दिया*
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। थिथकी कवादपुर निवासी वैष्णवी ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षाओं में 92.4 प्रतिशत अंक लाकर परिषद की मेरिट में 25वां स्थान हासिल किया है।
केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की छात्रा वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं अपने माता-पिता को देते हुए बताया की उसकी माता मोनिका शर्मा जो केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में शिक्षिका है और पिताजी योगेंद्र कुमार शर्मा जो तांशीपुर विद्यालय में अध्यापक हैं के द्वारा उसे निरंतर प्रेरित किया गया जिसके परिणाम स्वरुप वह यह सफलता हासिल कर पायी। उसके विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा उसका निरंतर उत्साहवर्धन किया गया। वैष्णवी भविष्य में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। मोनिका ने इसके साथ-साथ अपने पूरे परिवार, छोटे भाई उदित शर्मा एवं विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षिकाओं और स्टाफ को हृदय से धन्यवाद दिया है।
