April 25, 2026

डीएम ने लोनिवि व राष्ट्रीय राजमार्ग को सितंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

0
IMG_20260425_073712
Getting your Trinity Audio player ready...

*सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण करने के लिए तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलने वालों पर की जाए सख्त कार्यवाही – जिलाधिकारी*

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटो को तत्काल ठीक करने के दिए निर्देश*

*राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी दशा में न हो अतिक्रमण*

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार, शराब पीकर, ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की,हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है एवं पेचवर्क का कार्य किए जाना है, वह सितंबर माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत तीर्थ यात्री को कोई असुविधा एवं कोई परेशानी न हो उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि भूपतवाला से बहादराबाद चौराहे तक जो भी पेचवर्क एवं सड़क में जो गड्ढे है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी खराब स्ट्रीट लाइट है,उन्हें तत्काल दूरस्त करने के निर्देश के साथ साथ जिन स्थानों पर ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है उन स्थानों पर प्राथमिकता से स्ट्रीट लाइट लगाना सुनश्चित करे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने है ,उन स्थानों पर तत्परता से साइन बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को कम करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page