April 18, 2026

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

0
IMG_20260417_183618
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। ‌ राज्य कर विभाग रुड़की के द्वारा आज स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारीयों को दिलाई गई।
शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर मानवेंद्र सिंह एवं डिप्टी कमिश्नर अर्जुन सिंह राणा के द्वारा सभी उपस्थित व्यापारियों को स्वच्छता के बारे में समझाया गया। सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान के आसपास स्वच्छता रखें। अपने प्रतिष्ठान पर गंदगी ना फैलाएं। ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। स्वच्छता कर्मियों के साथ आपसी प्रेम भाव के साथ व्यवहार करते हुए स्वच्छता का संदेश आम जनमानस को दें। हमारा घर, हमारा मोहल्ला, हमारा बाजार वह हम सब का है। हमें प्रत्येक स्तर पर स्वच्छता रखनी चाहिए। यह स्वच्छ भारत अभियान 2014 से पूरे देश भर में चल रहा है। इसको गतिमान बनाए रखने की आवश्यकता है। इसमें हम सब का परस्पर सहयोग अति आवश्यक है। बैठक के बाद अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी, संयोजक रामगोपाल कंसल, महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, महानगर महामंत्री कविस मित्तल, जिला अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री आदर्श कपानिया, सार्थक छाबड़ा, वसीम राजा, भाजपा अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सौरभ सिंघल, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page