April 12, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का दावा: हर महीने भाजपा के नेता कांग्रेस करेंगे जॉइन

0
IMG_20260407_125038
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया है कि हमारे पास भाजपा के 18 नामों की फेहरिस्त है जिनमें से हर महीने आधा दर्जन या उससे ज्यादा नेता कांग्रेस जॉइन करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दावे से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह दावा सही साबित होता है या बीजेपी इसे झूठ करार साबित करने में कामयाब होती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि भाजपा के कुछ विधायक और तमाम बड़े नेता उनके संपर्क में हैं और सही समय आने पर वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। गत दिनों हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं की ओर से प्रस्तुत 18 लोगों की सूची प्रदेश प्रभारी को सौंपी गई थी जिसमें संजय नेगी का नाम शामिल था। हाईकमान से पहले चरण में 6 भाजपाई की ज्वाइनिंग कराई गई। हर माह पांच-सात बड़े नाम पार्टी से जुड़ेंगे। बिना शर्त यह ज्वाइनिंग हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी से भी साफ इनकार किया है। उन्होंने प्रेस से कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सबको बात रखने का हक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार झूठ का बोलबाला खड़ा कर कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की बात को बढ़ा चढ़ा कर बोल रहे हैं जो की पार्टी में ऐसा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page