April 12, 2026

हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुने मंगलौर पुलिस: एसपी देहात

0
IMG-20260406-WA0009

*एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किया कोतवाली मंगलौर का अर्धवार्षिक निरीक्षण*

*ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी बर्दाश्त: सीओ मंगलौर*

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कोतवाली मंगलौर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मंगलौर पुलिस हर फरियादी की बातों को गंभीरता से सुने। सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने कहा कि की ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविवार को मंगलौर कोतवाली का एसपी देहात शिखर चंद्र सुयाल ने अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान हथियारों की साफ सफाई और रखरखाव के बारे में जानकारी हासिल करते ही निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों का रखरखाव, सरकारी संपत्ति, मालखाना, महिला डेस्क तथा थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने भी बारीकी से पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाली में आने वाले पीड़ितों की पुलिस शांतिपूर्वक ढंग से उनकी बातों को सुने और उसका निस्तारण करें। दोनों ही अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल भगवान मेहर, एसएसआई सुखमान, नारसन चौकी इंचार्ज हेमदत भारद्वाज, हेड कांस्टेबल हरभजन, मंगलौर चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट, महिला एसआई नीलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page