पूर्व केंद्रीय शस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी में जमकर खेली गई फूलों की होली
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। पूर्व केंद्रीय शस्त्र बल कार्मिक संगठन द्वारा मासिक संगोष्ठी व फूलों की होली का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प परिसर भेल में किया गया जिसकी अध्यक्षता एड्वोकेट रूप चंद आजाद ने की व संचालन सचिव राजीव शर्मा ने किया।
अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को जानकारी दी कि सीआईएसएफ के पूर्व कर्मचारियों की लिस्ट बनाने का कार्य चल रहा है, जून महा तक पूर्ण होने की संभावना है उसके बाद सभी का एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। कर्मी अपने नजदीकी किसी भी मदिरा कैंटीन से अपना कोटा ले सकेगा। अध्यक्ष ने अवगत करवाया कि हरिद्वार जिले के दो अस्पतालों को एक भूमानंद व दूसरा मेट्रो हॉस्पिटल को सीजीएचएस पैनल में अगले माह से शामिल कर लिया जाएगा यह सभी हरिद्वार के नजदीक रहने वाले पूर्व कर्मचारियों के लिए बड़े हर्ष का विषय है। संगोष्ठी के पश्चात सभी सदस्यों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ एक दूसरे के माथे पर चंदन का तिलक कर फूलों की होली खेली व एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर एडवोकेट रूपचंद आजाद, राजीव शर्मा, सुभाष कपूर, हरेंद्र पाल, धर्मपाल, तारा प्रसाद, प्रेम सिंह भंडारी, मामचंद, गजेंद्र सिंह, जगत राम, नीलम सिंह आदि ने प्रतिभागिता की।
