April 24, 2026

श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

0
IMG_20260228_193533
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल/राजपाल)। श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंजीनियर करण सिंह सैनी सेवानिवृत्ति रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली और ईद का पर्व ही आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होकर त्यौहार की दोगुनी खुशी मनाने की बात पर बोल दिया।
शनिवार को श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मानक माजरा पोस्ट हाल्लु माजरा भगवानपुर में होली मिलन  समारोह में मुख्य अतिथि इंजीनियर कर्ण सिंह सैनी कहां की होली का त्यौहार आपसी भाईचारा कायम करता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी ने कहा कि आज बड़ा हर्ष का विषय है कि हम श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा जो होली मिलन की तैयारी की गई है वह वाकई में काबिले तारीफ है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ने की नई-नई ट्रिक बताई। इस दौरान उन्होंने शिक्षक रहते हुए लंबे 40 साल का अपने अनुभव का भी छात्र-छात्राओं से अनुभव साझा किया। उन्होंने सेवा निर्मित शिक्षक रविंद्र सैनी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां ग्रामीण क्षेत्र में उनके द्वारा जो डिग्री कॉलेज बनाकर यहां के छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए जो शुरुआत  डिग्री कॉलेज खोलकर की है वह सराहनीय है और उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ अन्य गणमान्यों का कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर अनुज सैनी द्वारा आभार जताया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ सुजाता चौधरी, नेहा सैनी, अंजलि, आंचल, रिया सैनी, नीरज, विनीत कुमार व छात्र-छात्राओं में सलोनी, खुशी, निदा  प्रवीन, सना प्रवीन, अरहमा, अंजू, निंशा, वंशिका सैनी, मीनाक्षी, अरुणा प्रतापी, स्वामी, मोनित, अंश सैनी, आयुष सैनी, अनूप सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page