पीरपुरा के जंगल में मंगलौर पुलिस का छापा, गोकशी करने वाले दो गिरफ्तार
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर पुलिस में सर्चिंग अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई के दौरान गोकशी करने वाले दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कुछ साथी रात का अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से गौ मांस और उपकरण बरामद किए हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बृहस्पतिवार की रात्रि एक टीम का गठन किया। रात्रि के ही समय गठित पुलिस टीम ने पीरपुरा के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस के सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल में कुछ लोग गोकशी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने गोकशी कर रहे लोगों की घेराबंदी की। इस दौरान कुछ गो तस्कर पुलिस को देख भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से गौमांस, लकड़ी का गुटखा, लोहे की कुल्हाड़ी, छुर्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम कुर्बान पुत्र हनीफ, आशु पुत्र हामिद निवासी मुकर्बपुर थाना कलियर बताया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल तेजपाल, होमगार्ड रमेश, होमगार्ड रामलाल, पीआरडी इसम सिंह आदि शामिल रहे।
